- Hindi News
- भामाशाह कार्ड बनवाने आई महिला बेहोश होकर गिरी
भामाशाह कार्ड बनवाने आई महिला बेहोश होकर गिरी
गांवपदमपुरा में आयोजित भामाशाह शिविर में दोपहर को अचानक ग्रामीणों की भीड़ उमड पड़ी। इससे शिविर में कुछ देर के लिए अव्यवस्था पैदा हो गई। इसी दौरान भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगी एक महिला चक्कर खाकर गिर गई। इससे शिविर में मौजूद कर्मचारी सकते में गए। शिविर में मौजूद चिकित्साकर्मियों ने बेहोश महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
गांव पदमपुरा में आयोजित भामाशाह शिविर पिछले दो दिनों से शांति पूर्व तरीके से संचालित हो रहा था। तीसरे दिन बुधवार दोपहर 2 बजे अचानक ग्रामीण पुरुष एवं महिलाओं की भीड़ बढ़ी और आधार कार्ड भामाशाह कार्ड की टेबलों पर लंबी कतारें लग गई।
इसी दौरान आधार कार्ड बनवाने के लिए कतार में लगी गांव बेरोज निवासी महिला नर्मदादेवी जॉगिड़ अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। महिला के बेहोश होने पर शिविर में मौजूद कर्मचारी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शिविर में मौजूद चिकित्साकर्मियों की टीम महिला के इलाज में जुट गई। आधा घंटे के बाद भी महिला के होश में नहीं आने पर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
शिविरस्थल पर पुलिस का अितरिक्त जाब्ता
भामाशाहशिविर में बुधवार को दोपहर अचानक उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के बाद हुई अव्यवस्था को लेकर शिविर प्रभारी विक्रमसिंह गुर्जर ने कर्मचारियों को लताड़ पिलाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में पंचायत के वार्डो के अनुसार ग्रामीणों के भामाशाह आधार कार्ड बनाए जा रहे है, लेकिन बुधवार को दोपहर अन्य वार्डो के ग्रामीण भी पहुंच गए जिससे अव्यवस्था पैदा हो गई। शिविर में भामाशाह कार्ड के लिए प्रशासन ने कूपन व्यवस्था बना रही है, लेकिन इस व्यवस्था में त्रुटि आने से भी अव्यवस्था बन गई। शिविर में उमडी़ भीड़ की सूचना पर प्रशासन को शिविर स्थल पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा।
महिलाकी स्थिति खतरे से बाहर
पदमपुरामें आयोजित भामाशाह शिविर में बेहोश होकर गिरी महिला को अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रूपसिंह मीणा ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है और स्थिति खतरे से बाहर है। शिविर प्रभारी विक्रमसिंह गुर्जर ने बताया कि दोपहर को शिविर में ग्रामीणों की भीड़ बढ गई थी जिससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था पैदा हो गई।
टोडाभीम. महिलाका शिविर में प्राथमिक उपचार