पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत से गिरकर युवक की मौत

छत से गिरकर युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडमुख्यालय स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने निवासी युवक प्रेमचंद बंसल की दुर्घटना में मंगलवार को रात मौत हो गई। यह रात आठ बजे अपने मकान की छत पर खाने के बाद नीचे सड़क पर कुल्ला कर रहा था कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिरा। घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया लेकिन जयपुर ले जाने के दौरान युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुदडी बाजार में स्थित बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने निवासी प्रेमचंद बंसल मंगलवार को मजदूरी कर अपने घर लौटा था। मकान की छत पर अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह कुल्ला करने के लिए छत की डौली खड़ा था कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे सड़क पर गिरा। सड़क पर गिरने से घायल हुए इस युवक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया लेकिन जयपुर ले जाने के दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।