पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपाइयों ने किया धन संग्रह

कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपाइयों ने किया धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| भाजपाशहर मंडल करौली के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता के लिए धन संग्रह कार्यक्रम का पुरानी नगरपालिका से जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल ने शुभारंभ किया। मंडल महामंत्री वीरेन्द्र मित्तल ने बताया कि प्रथम दिन 41 हजार रुपए की धन संग्रह किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, वीरेन्द्र मित्तल, अशोक बजाज, धीरेन्द्र बैंसला, ललिता शर्मा, मुकेश सालौत्री, योगेश शर्मा, उत्तम सिंह, पवन शर्मा, अजय पाल, नवल शर्मा, इशाक ठेकेदार, तुलसीदास, अजय लवानियां, शेरसिंह बैंसला, जगन्नाथ गौड सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

मासलपुर|जम्मूमें बाढ़ आपदा से पीडितों की सहायता के लिए मासलपुर में भाजपाईयों ने धन संग्रह किया। बुधवार को भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष हंसराज चतुर्वेदी, महामंत्री केशव भारद्वाज, श्रीराम मीणा, राजेन्द्र प्रसाद लवानियां, बिहारी शुक्ला, गोरधन मेहरा, दीनदयाल शर्मा ने मासलपुर में घर घर जाकर आपदा से पीडित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता के लिए धन संग्रह किया।

टोडाभीम|भाजपाशहर एवं देहात मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी टोडाभीम कस्बे में गली-गली और मोहल्लों में पहुंच कर सहायता राशि जुटाई। देहात मंडल अध्यक्ष हरीसिंह पाडला पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामगोपाल मोहनपुरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर बुधवार को भाजपा शहर मंडल देहात मंडल के कार्यकर्ता भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जम्मू कश्मीर में बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए घर-घर पहुंच कर लोगों से राशि जुटाई। उन्होंने बताया कि एकत्रित की गई राशी को जिला अध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए भिजवाया जाएगा।

जुगाड़-बाइककी टक्कर में 3 घायल

गुढ़ाचंद्रजी| गुढ़ाचंद्रजी-सिकंदरा सड़क मार्ग के गांव गिदानी के पास जुगाड़-बाइक की टक्कर में एक महिला सहित तीन जने घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी अमर सिंह मीणा ने बताया कि कुड़गांव थाना के गांव मंडावरा निवासी निकेत मीणा अमर सिंह मीणा भर्तृहरी महाराज के दर्शन कर बाइक से वापस अपने गांव मंडावरा लौट रहे थे