पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्बा शहर के घरों में दौड़ा करंट

कस्बा शहर के घरों में दौड़ा करंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा शहर| कस्बाशहर गांव के राजपूत मोहल्ले के कई घरों में बिजली करंट दाैड़ने से बिजली उपकरण जल गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि मंगलवार रात को बिजली उपकरणों में अचानक करंट दौड़ने के कारण उपभोक्ताओं में भय व्याप्त बना हुआ है। विष्णु राजपूत, पप्पू खान सलीम खान आदि ने बताया कि दो दिन से बिजली उपकरण कूलर, पंखे, फ्रिज, इन्वर्टर जल गए। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों को इस बारे में दूरभाष पर अवगत कराते हुए बिजली लाइन में सुधार की मांग की है।

महिलाझुलसी, उपकरण फुंके

कोटरी| गांवकारवाड़ मीणा में मंगलवार की शाम 11 केवी का लाइन टूटने से लाखों के बिजली उपकरण फुंक गए और एक महिला झुलस गई। ग्रामीण मलुआ मीणा, राजाराम, ओमी, गजानंद, शिव सिंह, बच्चू सिंह आदि ने बताया कि गांव की आबादी क्षेत्र से 11 केवी लाइन काफी नीचे से निकल रही है।

इससे आए दिन बिजली तार टूटने से हादसा हो रहे हैं। मंगलवार की शाम बिजली का तार टूटकर खेतों में कार्य कर रही महिला फूलंता देवी के पैरों में जा गिरा। इससे महिला के पैर बुरी तरह झुलस गए। महिला का उपचार जमालपुर के निजी अस्पताल में कराया गया। इसके अलावा बिजली का तार टूटने से आए फॉल्ट से घरों में चल रहे लाखों के बिजली उपकरण फंुक गए। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में नीचे से गुजर रहे बिजली तारों को ऊंचा करवाए जाने की मांग को लेकर बिजली निगम के अिभयंताओं को ज्ञापन भेजा है।

पानीकी निकासी में मारपीट

टोडाभीम| गांवभैंसा कला निवासी नत्थी महावर ने अपने ही गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध पानी की निकासी को लेकर घर में घुसकर अपने पुत्र के साथ मारपीट किए जाने तथा जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी ने बताया कि नत्थी महावर ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को बताया कि वह अपने घर पुत्र दिनेश दो रिस्तेदारों को छोड़ कर खेत पर गया था कि पीछे से उसके पड़ोसी मानसिंह जोगी, कमल नारायण ने उसकी बाखड़ के बीच में होकर पानी निकासी के लिए जबरन नाली निकाल दी। इस दौरान उसके पुत्र दिनेश ने विरोध किया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

गढ़मोराक्षेत्र में झमाझम बारिश

कस्बा शहर| गढ़मोराआंतरी क्षेत्र के आसपास के गांवों में मंगलवार हुई झमाझम बारिश से किस