- Hindi News
- सरकार को वर्षगांठ मनाने का अधिकार नहीं : बैसला
सरकार को वर्षगांठ मनाने का अधिकार नहीं : बैसला
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी
गुर्जरआरक्षण आंदोलन के मुखिया कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर वर्षगांठ मनाने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुर्जरों से घोषणा पत्र और चुनावी सभाओं में चुनाव जीतने के बाद गुर्जरों को आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन एक वर्ष बाद भी सरकार वादे को पूरा नहीं कर पाई। कर्नल बैसला शुक्रवार को वर्धमाननगर में आवास पर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गुर्जरों ने सरकार के वर्षगांठ समारोह के बहिष्कार का निर्णय लिया है। 13 दिसंबर को समाज के लोग सरकार के जयपुर में वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे, बल्कि पाटोली-पीपलखेड़ा के मध्य शहीद स्थल पर हाथों पर कालीपट्टी बांधकर शोक जताएंगे। शोकसभा में प्रदेशभर के गुर्जरों को बुलाया गया है। बैसला ने कहा कि समाज के जो लोग गांव-ढाणियों से शोकसभा में शामिल नहीं हो सकते, वे अपने घरों पर हाथों पर काली पट्टी बांध शोक जताएं। कर्नल बैसला के साथ गुर्जर नेता हरप्रसाद तंवर, हिम्मत सिंह गुर्जर, कैप्टन जगराम सिंह, कैप्टन सुमेर सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह, गजराज देवलेन आदि मौजूद थे।
एकदिन पहले ही शोक में दिखाई दिए तंवर : सरकारके वर्षगांठ से एक दिन पहले ही गुर्जर नेता हरप्रसाद तंवर शोक मुद्रा में नजर आए। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान हरप्रसाद तंवर ने काला कपड़ा ओढ़ा हुआ था। इस बारे में उनका कहना था कि उन्होंने अभी से ही शोक शुरू कर दिया है, जो शनिवार को देर शाम तक जारी रहेगा।
टोडाभीम| नेशनलहाइवे 11 के शहीद स्थल पर शनिवार को होने वाली शोकसभा के िलए शुक्रवार को गुर्जर समाज के पंच-पटेल जनसंपर्क में जुटे रहे और लोगों से शोकसभा में पहुंचने का आह्वान किया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के मुखिया कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला की अध्यक्षता में बुधवार को गोपाल होटल परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया था।
सरकारीगुप्तचर एजेंसी के लोग ग्रामीणों का मन टटोलने में लगे : पाटोली-पीपलखेड़ाके बीच गुर्जर शहीद स्थल पर शनिवार की शोकसभा के मद्देनजर दौसा करौली जिले की पुलिस, गुप्तचर एजेंसी सक्रिय हो गई। शहीद स्थल का शुक्रवार को दौसा जिले के कई पुलिस अधिकारियों ने जायजा भी लिया।
हिंडौन सिटी. पत्रकारोंसे बात करते कर्नल किरोड़ी बैस