जिलेभर से भाजपाई जयपुर जाएंगे
करौली | राज्यसरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के अवसर पर होने वाले वर्षगांठ समारोह में शामिल होने जिले से भाजपाई सुबह सात बजे जयपुर रवाना होंगे। इसके लिए जिलाध्यक्ष ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल ने बताया कि टोडाभीम शहर देहात हिंडौन शहर के प्रभारी जिला महामंत्री हेमेंद्र वशिष्ठ, नादौती हिंडौन देहात के प्रभारी जिला महामंत्री तेजसिंह जमालपुर, मंडरायल, सपोटरा करौली शहर देहात के प्रभारी महामंत्री जयेंद्र सिंह एडवोकेट को बनाया है। सभी प्रभारी अपने मंडलों में बसों की व्यवस्था समय पर करना सुनिश्चित करें। सिंहल ने बताया कि 51 बड़ी बसों 150 छोटे वाहनों से कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। इसी प्रकार शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि जिला मुख्यालय के अंबेडकर सर्किल, कैलादेवी रोड तीन बड़ चौराहा, अजय होटल जगदंबा लॉज से बसों की व्यवस्था होगी।
हिंडौनसिटी | वर्षगांठसमारोह में शामिल होने शनिवार सुबह 7:30 बजे भाजपा कार्यकर्ता बसों के माध्यम से जयपुर रवाना होंगे। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष धीरज जाट ने बताया कि हिंडौन देहात मंडल के सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की 12 बसें जयपुर के लिए रवाना होंगी। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता महूइब्राहिमपुर में एकत्र होंगे और वहां भोजन करने के बाद जयपुर रवाना हो जाएंगे। कार्यकर्ताओं को विधायक राजकुमारी जाटव झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
मासलपुर| क्षेत्रसे कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। भाजपा नेता शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को पीले चावल वितरण किए गए।