पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 माह से नहीं मिल रहा राशन का गेहूं

10 माह से नहीं मिल रहा राशन का गेहूं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैमला | खाद्यसुरक्षा योजना में गांव के लोगों को 10 माह से राशन के गेहूं नहीं मिले हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने रसद विभाग के अधिकारियों को राशन डीलर की शिकायत की है। राज्य सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना में एपीएल परिवारों को हर माह दो रुपए प्रतिकिलो की दर से 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति अधिकतम 25 किलो गेहूं देना निर्धारित है। कैमला के राशन डीलर ने जनवरी 2014 में ही एक बार गेहूं वितरित किए, जबकि 10 माह से गेहूं नहीं दिए जा रहे। डीलर इंद्रराज सैनी ने बताया कि कम मात्रा में गेहूं मिलने से वे गेहूं नहीं उठा रहे हैं। इस संबंध में रसद विभाग टोडाभीम की प्रवर्तन निरीक्षक सुनीता मीणा ने बताया कि डीलर की ओर से राशन गेहूं वितरित नहीं कराए जा रहे हैं तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।