पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब बनाने के काम आने वाली सौ लीटर िस्प्रट पकड़ी

शराब बनाने के काम आने वाली सौ लीटर िस्प्रट पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुिलसने देवलेन मोड़ पर एक कार से शराब बनाने के उपयोग में आने वाली स्प्रिट से भरी दो जरीकेन बरामद की हैं। हालांकि कार में बैठे स्प्रिट लाने वाले बदमाश पुिलस की नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए, जिनकी पुिलस तलाश कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक फाउलाल मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना िमली कि अवैध शराब बनाने के उपयोग में ली जाने स्प्रिट से भरी जरीकेन लेकर कुछ बदमाश देवलेन मोड़ से िनकलेंगे। इस पर देवलेन मोड़ पर नाकाबंदी की गई। एक कार नाकाबंदी को तोड़ती हुई िनकल गई। इसकी सूचना पर बालघाट थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने मय जाप्ते के कार का पीछा िकया तो देवलेन गांव में नरेश गुर्जर के मकान के पास कार दिखाई दी।

जरीकेनों में भरी स्प्रिट को जमीन पर फैला रहे बदमाश पुिलस के पहुंचते ही भाग खड़े हुए। पुलिस को नरेश के मकान के पास ही प्लास्टिक के 4 कट्‌टों में रखे शराब के 400 खाली पव्वे दिखाई दिए। पुलिस ने कार में रखी दो जरीकेनों में भरी 100 लीटर िस्प्रट तथा कट्‌टों में रखे शराब के 400 खाली पव्वे कार को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने गांव वालों की बढ़ती भीड़ को देखकर उच्च अधिकारियों को सूचना दी तो पुलिस उपाधीक्षक फाउलाल मीणा सहित नादौती, गढ़मोरा, टोडाभीम और हिंडौन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि भागने वाले देवलेन के िनवासी नरेश गुर्जर कटारा अजीज के िनवासी मुकेश गुर्जर को पुलिस तलाश में है। मुकेश गुर्जर 10 मार्च 2013 में अवैध शराब के मामले में तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक रघुराजसिंह शेखावत के नेतृत्व में गांव कटारा अजीज में कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस पर हमला करने का मुख्य आरोपी था।

टोडाभीम. पुिलसने कार में रखी दो जरीकेनों में भरी िस्प्रट और देवलेन गांव में नरेश के मकान के पास कट्‌टों में रखे शराब के 400 खाली पव्वे बरामद िकए।