पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पद दंगल में रचनाएं सुन श्राेता झूमे

पद दंगल में रचनाएं सुन श्राेता झूमे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन ग्रामीण| वैधवाड़ाके बागा वाले हनुमान मंदिर के समीप चल रहे दो दिवसीय पद दंगल में शुक्रवार को कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। पद दंगल के समापन पर शनिवार को भंडारा आयोजित होगा। पद दंगल में राजगढ़ के मेडिया रामखिलाड़ी, अलवर के भूडा बाबरी के मेडिया दिनेश सैनी, रघुनाथपुरा के रामोतार सैनी ने रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी।

नंदके आनंद भए जय कन्हैया लाल की

टोडाभीम| सांकरवाड़ामोड़ पर बर्फानी धाम आश्रम में कायाकल्पी संत श्री दादा जी महाराज के सान्निध्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई जिसे सुनकर समूचे पांडाल में नंद के आनंद भए जय कन्हैया लाल की, स्वर लहरियां गूंज उठी। कथा सुनने के लिए अनेक श्रद्धालु उपस्थित हुए।