दहेज के लिए मां बच्चों को घर से निकाला
दहेजके लोभ में ससुरालजनों द्वारा पांच बच्चों सहित विवाहिता को मारपीट कर घर निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नांगलशेरपुर में अपने पिता के यहां रह रही विवाहिता सुआबाई ने अपने पति रमेश मीणा निवासी बडौदा मीणा हाल निवासी शिवपुरी थाना गंगापुर सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध बालघाट थाने में मामला दर्ज कराया है।
थानाधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि विवाहिता सुआबाई ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को बताया कि उसका विवाह 1995 में बड़ौदा मीणा निवासी रमेशचंद मीणा के साथ संपन्न हुआ था। शादी के बाद से उसे पति सहित अन्य ससुरालजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसके एक पुत्र चार पुत्रियां हैं और कुछ दिन पूर्व पति रमेश हरीसिंह, कंचनबाई, गुलवती, हरी, हरीमन तथा रमेशी निवासी बडौदा मीणा हॉल निवासी शिवपुरी थाना गंगापुर ने मारपीट करते हुए उसे पांचों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता सुआबाई ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया कि पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद वह अपने पिता नांगलशेरपुर निवासी शिवचरण के यहां पर रह रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
चोरीकी बोलेरो के साथ युवक गिरफ्तार
टोडाभीम| पुलिसने रविवार देर शाम बालाजी रोड घाटी के नीचे चोरी की बोलेरो जीप को बेचने के फिराक में खडे़ कुछ लोगों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बोलेरो में सवार पांच जनों में से एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकी चार जने रोड के किनारे खेत में खड़ी बाजरे की फसल का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पुलिस इन लोगों को तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर उसके मालिक की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक हनुमानसिंह कविया ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की टोडाभीम-बालाजी के बीच स्थित घाटी की ढलान में टोडाभीम की ओर एक चोरी की बोलेरो खड़ी में जिसमें कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं, जो इस जीप को बेचने की फिराक में हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की ओर रवाना कर दी। पुलिस ने जीप में सवार युवक मुकेश निवासी पाडला रोड को पकड़ लिया। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह निर्वाण ने बताया कि पुलिस ने बोलेरों जीप आर.जे.34 यूए 1223 को जब्त कर लिया है