पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंधड़ से पेड़ गिरा, पाटोरपोश की पट्टियां टूटीं

अंधड़ से पेड़ गिरा, पाटोरपोश की पट्टियां टूटीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहावीरजी| गांवदानालपुर में रविवार की सायं तेज अंधड़ के साथ आई बारिश से एक नीम का पेड टूटकर पाटोरपोश पर गिर गया। इससे पाटोरपोश की पटि्टयां टूटकर बिखर गई। पाटोरपोश में उस समय किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। पाटोरपोश की पटि्टयां टूटने से घरेलू सामान नष्ट हो गया।

दानालपुर के बस स्टैंड के पास के सुगनलाल पुत्र शिब्बूराम मीणा ने बताया कि उसकी पाटोरपोश के पास नीम का पेड़ लगा हुआ है। अंधड़ के साथ आई बारिश से आधा पेड़ टूटकर पाटोरपोश पर गिर गया। इसमें पाटोरपोश की कई पटि्टयां टूटकर बिखर गई। कुछ समय पूर्व ही परिवार के लोग पाटोरपोश से बाहर निकल आए थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पेड पाटोरपोश पर गिरने की सूचना पर दानालपुर की सरपंच कमला मीणा पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक मीणा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

शिविरस्थगित होने से ग्रामीण बैरंग लौटे

सपोटरा| ग्रामपंचायत डिकोलीकला में सोमवार से निर्धारित तीन दिवसीय भामाशाह शिविर ऑपरेटरों के नहीं आने पर स्थगित हो जाने के कारण ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि ऑपरेटरों के अनुपस्थित होने पर शिविर स्थगित सूचना तथा कार्यवाही के लिए कलेक्टर को अवगत करा दिया है।

टोडाभीम|उपखंडके समीपवर्ती ग्राम पंचायत पदमपुरा के उ.मा. स्कूल प्रांगण में सोमवार को आयोजित भामाशाह शिविर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी