- Hindi News
- बीपीएल में नाम जुड़वाने के लिए सचिव ने िलया पैसा?
बीपीएल में नाम जुड़वाने के लिए सचिव ने िलया पैसा?
उपखंडके समीपवर्ती ग्राम पंचायत भंडारी में आईटी केन्द्र से लौटते समय सोमवार को दोपहर पंचायत सचिव को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सचिव को रास्ते में रोककर खरी-खोटी सुनाई को बीपीएल में नाम जुड़वाने के नाम पर लिया गया पैसा लौटाने की मांग रखी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा इन आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
सोमवार को दोपहर भंडारी सचिव विष्णु कुमार पंचायत मुख्यालय के आईटी केन्द्र से लौट रहे थे कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। इन लोगों ने सचिव के समक्ष बीपीएल के नाम पर लिए गए पैसों को लौटाने की बात रखी, लेकिन सचिव पैसा देने की बात को नकार गए। इसी दौरान युवक संतोषसिंह पहुंचा और ग्रामीणों के समक्ष उसने सचिव से बीपीएल में नाम जोड़ने के नाम पर 15 सौ रुपए दिए जाने की बात बताई, जिस पर ग्रामीणों ने सचिव को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए पैसा लौटाने ने लिए कहा। ग्रामीणों द्वारा सचिव का घेराव किए जाने के बाद मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने समझाबुझा कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किराया। वार्ड पंच बलवीरसिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण सचिव द्वारा बीपीएल में नाम जुड़वाने इंद्रा आवास बीपीएल आवास के नाम पर पैसा लिए जाने तथा जिन ग्रामीणों को आवास योजना का लाभ मिला है उनसे दूसरी तीसरी किश्त का भुगतान के बदले पैसा मांगने का आरोप लगा रहे थे। इन ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराने के बाद सचिव को वहां से रवाना कर किया गया।
सचिव विष्णु कुमार ने बताया कि उनके आईटी केन्द्र पर पहुंचने से ग्रामीण नाराज होते हैं, लेकिन सचिव होने के कारण उन्हें आईटी केन्द्र पर पहुंचना जरूरी है। उन्होंने बताया कि बीपीएल इंद्रा आवास के नाम पर ग्रामीणों द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार है और मात्र उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
टोडाभीम. बीपीएलमें नाम जुड़वाने आवास योजना के लाभ के बदले पैसा लेने पर सचिव का घेराव कर खरी-खोटी सुनाते ग्रामीण