पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय परिसर में अतिक्रमण

विद्यालय परिसर में अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रबुद्धजन सम्मेलन की दी जिम्मेदारी

उपखंडके समीपवर्ती ग्राम पंचायत भंडारी अंदरूनी के माध्यमिक विद्यालय परिसर में कुछ लोगों ने पत्थर लकडिय़ां डालकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

ग्रामीणों ने बताया कि भंडारी अंदरूनी में स्थित माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में गांव के ही कुछ लोगों ने पत्थर लकडिय़ां डालकर अतिक्रमण कर रखा है। इस अतिक्रमण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया स्कूल के गेट पर अतिक्रमियों द्वारा डाले गए पत्थरों से कई बार स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं चोटिल हो जाते हैं। इसके बावजूद भी स्थिति में कोई सुधान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि स्कूल परिसर में अतिक्रमण है जिसके बारे में प्रधानाध्यापक द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया दिया था।

टोडाभीम. गांवभंडारी अंदरूनी माध्यमिक विद्यालय परिसर में गेट पर डाले गए पत्थर। इससे कई बार बच्चे चोटिल हो चुके हैं।