पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंदोलन की राह पर मीणा

आंदोलन की राह पर मीणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार द्वारा मीणा जाति को अनुसूचित जनजाति नहीं मानने के विरोध में मीणा समाज के हजारों लोग लामबंद हो गए। जिला मुख्यालय के जैन नसिया परिसर में समाज के जनप्रतिनिधि, समाज के नेता, पंच-पटेल आमजन ने मंच से एकजुट होकर मुख्यमंत्री वसुंधरा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। सभा के साथ समाज के लोगों ने सांकेतिक धरना को समर्थन देकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर डॉ.बी.एल.जाटावत को मीना बनाम मीणा का विवाद निरर्थक के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि केंद्र राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो राजस्थान में भीषण आंदोलन करना पड़ेगा। सभा में लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सपोटरा विधायक रमेश मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर सहित जिलेभर के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

राजस्थान अनुसूचित जनजाति मीना-मीणा बचाओ संघर्ष समित के आह्वान पर देवहंस मीणा की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि वसुंधरा सरकार समाज के लोगों में फूट डालकर समाज के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। इसे बचाने के लिए आगे आकर लड़ना होगा। वर्षों से उनके आरक्षण पर विवाद नहीं था और ही उन्होंने दूसरे के हक पर अधिकार जताने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग हमारे आरक्षण पर नजर लगाए बैठे हैं। इस समय जो नेता समाज के काम नहीं आए वह बेकार है। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि जब तक मीणा जाति को आरक्षण की 9वीं सूची में नहीं डाला जाता, तब तक लड़ाई लड़नी होगी।

मंच का संचालन रामेश्वर मूंडरी ने किया कार्यक्रम को लाखन सिंह कटकड़, रामसिंह बालौती, चंद्रप्रकाश मीणा, डॉ. जयपाल मीणा, हिंडौन के पूर्व प्रधान शिवराज, पीआर मीणा, सरपंच संघ करौली के अध्यक्ष दूल्हेराम, पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीणा, एडवोकेट फतेराम, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, पूर्व विधायक प्रभु पटेल, सुरेश मीणा, प्रदेश संयोजक अमरसिंह नीमरोठ, श्रीनारायण कैमला, लक्ष्मी चंद कुंजेला, बृजलाल डिकोलिया, उत्तरप्रदेश के मीणा समाज के प्रदेशाध्यक्ष क्षेत्रपाल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

करौली. प्रधानमंत्रीमुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देते मीणा समाज के पदाधिकारी।

करौली. राजस्थानअनुसूचित जनजाति मीना-मीणा आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में हुई सभा में उपस्थित समाज के हजारों लो