शहर से कचरा हटेगा, सर्किल िनखरेगा
रोगों से बचाव का टीका ही बना जानलेवा
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी
राज्यसरकार के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से शुरू किए गए स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत विधायक राजकुमारी जाटव ने बयाना रोड की फल मंडी के बाहर झाडू लगाकर की। इस मौके पर नगर परिषद की सभापति गायत्री देवी, एसडीएम नेकराम नागर, आयुक्त जीतेंद्र शर्मा सहित कई पार्षद और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान विधायक जाटव ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि सभी को सफाई बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर नगर परिषद की सभापति गायत्री देवी, एसडीएम नेकराम नागर, पार्षद अल्लानूर खां, अनिल गोयल, किरोड़ी कोली, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार सैनी, धर्मा डागुर आदि कई कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त जीतेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत 14 दिसंबर तक कचरे को ढेरों को हटाने का कार्य किया जाएगा। 12 13 दिसंबर चौपड़ सर्किल सरकारी कार्यालयों पर विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही संपति विरूपण अधिनियम के तहत अनधिकृत रूप से लगे बैनर, पोस्टर, झंडे आदि हटाए जाएंगे। इस अभियान के प्रारंभ होने पर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक खलीक अहमद, बृजभूषण शर्मा, मोहन नागर आदि उपस्थित थे। इन सभी को स्वच्छता अभियान की सफलता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
श्रमदानकर दिया संदेश
बाजना| स्वच्छभारत मिशन अभियान के तहत गांव करई के कदंब कुंज में एक िनजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। संस्था के निदेशक महेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रों ने कदंब कुंज परिसर में झाडू लगाकर साफ-सफाई का कार्य किया और सफाई संबंधी स्लोगन लगाए। उन्होंने लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कन्हैया, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
हिंडौन सिटी. नगरपरिषद की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाती विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि।