- Hindi News
- भागवत कथा का समापन, 12 गांवों का भंडारा आज
भागवत कथा का समापन, 12 गांवों का भंडारा आज
नादौती|जिंदोकापुरा कैमरीमें ठाकुर बाबा के मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मंगलवार को संपूर्ण हो गई। बुधवार को 12 गांवों के लिए समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से खीर-पुआ का भंडारा लगाया जाएगा। कथा के अंतिम दिन मंगलवार को भगवताचार्य रमाकांत शास्त्री ने बताया कि त्याग से मोक्ष मिलती है।
प्रभूका भजन ही भक्ति
टोडाभीम। बिनाकिसी आकांक्षा के ईश्वर का भजन करना ही भक्ति है और इससे जीवन के सभी लोक सुधर सकते है। यह बात मंगलवार को सांकरवाड़ा मोड़ पर स्थित बर्फानी धाम आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के दौरान भागवताचार्य वीरेंद्र शास्त्री इंदौर ने बताई। संत श्री रामेश्वरदास ने बताया कि आश्रम में इन दिनों कालाकल्प संत श्री बर्फानी दादा जी महाराज का प्रवास होने से उनके दर्शनों को प्रतिदिन देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों संत-महात्मा श्रद्धालु पहुंच कर दर्शन लाभ ले रहे हंै।