पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य से पिछड़ने पर लगाई फटकार

लक्ष्य से पिछड़ने पर लगाई फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली|बीसीएमअो डा.रूपसिंह मीणा ने चिकित्सा कर्मचारियों को टीकाकरण परिवार नियोजन में लक्ष्य से पिछड़ने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पीएचसी सीएचसी पर स्टाफ की जानकारी प्रभारी अधिकारी के पास होनी चाहिए। उन्होंने चैनपुर बर्रिया, सायपुर, परीता, मासलपुर, फतेहपुर, कंचनपुर, कैलादेवी सैक्टर में आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन लक्ष्य संस्थागत प्रसव शून्य होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों को निर्धारित यूनीफार्म में रहने, सफाई का ध्यान रखने, खराब सामान की मरम्मत योग्य का सामान भवन की सूची ब्लॉक को भेजने के निर्देश दिए। रूपसिंह धाकड ने आशा सॉफ्टवेयर, ईसीटीएस, पीसीटीएस की जानकारी के साथ रिपोर्ट समय पर भेजने, मुकेश चतुर्वेदी ने बैठक के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। आईईसी कोर्डीनेटर शिवकुमार ने प्रचार सामग्री का वितरण कर सदुपयोग करने को कहा।