पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपादेहात शहर मंडल की संयुक्त बैठक मंगलवार को विनायक रिसोर्ट में आयोजित की गई। जिसमें भाजपा की नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सारस्वत, जिला महामंत्री जयेन्द्र सिंह एडवोकेट ने गांव ढाणी में जाकर जनता की समस्याओं को देखकर उनका समाधान कराने में सहयोग करने को कहा। उपाध्यक्ष रमेश राजौरिया ने पंचायत चुनाव में हमारे कार्यकर्ता में से ही प्रधान जिला प्रमुख बनाया जाएगा। मंच का संचालन वीरेन्द्र मित्तल ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक ऋषिकेश मीणा, जिलामंत्री रूपसिंह मीणा, उपाध्यक्ष गणपत सिंह अडूदा, बिहारी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, दयानंद चतुर्वेदी, गजेन्द्र सिंह एडवोकेट, सत्यनारायण मेहरा, चक्रपाणि वशिष्ठ, अजय पाल आदि ने संबोधित कर पंचायत चुनाव, भाजपा सदस्यता अभियान पर अपने विचार रखे।

सफलताकी रूपरेखा बनाई

हिंडौन सिटी|भाजपा केशहर और देहात मंडल की एक संयुक्त बैठक मंगलवार को मंडावरा रोड के लक्ष्मी पैलेस में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष धीरज जाट और शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गोयल ने संयुक्त रुप से की। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी भूपेन्द्र सैनी, मंडल प्रभारी जिला महामंत्री तेजसिंह जमालपुर और सहप्रभारी भोलेशंकर शर्मा विशेष रुप से मौजूद थे। इस दौरान आगामी पंचायत चुनाव की सफलता के संबंध में रुपरेखा बनाई गई। शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गोयल देहात मंडल अध्यक्ष धीरज जाट ने सभी का आभार व्यक्त किया। आदि कई कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

सदस्यतापर चर्चा

टोडाभीम |उपखंड मुख्यालय बालाजी रोड़ पर स्थित भीम पैलेस में मंगलवार को भाजपा देहात एवं शहर मंडल कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक देहात मंडल अध्यक्ष रामगोपाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री हेमेन्द्र वशिष्ट रहे। इस बैठक में पंचायत चुनाव सदस्यता अभियान, सरकार की प्रथम वर्षगांठ मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई।

टोडाभीम. सदस्यताअभियान के बारे में चर्चा करते भाजपा पदाधिकारी।

हिंडौन सिटी. भाजपाकी देहात बैठक में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता।