- Hindi News
- पोषाहार में कच्ची रोटियां सहकारी समिति को नोटिस
पोषाहार में कच्ची रोटियां सहकारी समिति को नोटिस
ग्रामपंचायत बालघाट के गांव पाड़ली के ग्रामीणों की ओर से विद्यालय के शिक्षकों के देरी से आने की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी कैलाशचंद मीणा विद्यालय में पोषाहार में परोसी जाने वाली कच्ची रोटियों को देखकर भड़क गए। उन्होंने इस संबंध में संस्था प्रधान को फटकार लगाते हुए पोषाहार आपूर्ति करने वाली अन्नपूर्णा महिला सहकारी समिति को नोटिस दिया है।
पंचायत मुख्यालय पर पिछले दिनों हुई रात्रि चौपाल में पाड़ली के ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षकों के समय पर नहीं आने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर बुधवार को अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी कैलाशचंद मीणा जांच के लिए विद्यालय पहुंचे तो वहां बच्चों को पोषाहार परोसा जा रहा था। शिक्षाधिकारी पोषाहार में कच्ची रोटियां देखकर भड़क गए और संस्था प्रधान सहित मौजूद शिक्षकों को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि क्या वे अपने बच्चों को भी ऐसा ही खाना खिलाते हैं। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी के इस सवाल का कोई भी जवाब नहीं दे पाया। मीणा ने कच्ची रोटियों को हटवाया।
टोडाभीम. पाड़लीमें बच्चों को परोसी कच्ची रोटी दिखाते अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी।