मकान से गिरकर बालक घायल
कटकड़ | टोडाभीमके गांव घाटरा में मकान से गिरने से दो वर्षीय बालक घायल हो गया। उसे हिंडौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। घाटरा निवासी तेजसिंह गुर्जर ने बताया कि उसका पुत्र दीपक (2) मंगलवार की शाम खेलते हुए मकान की ऊंचाई वाली दासाबंदी से नीचे जमीन पर गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया।