पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदोकापुरा में ग्रामीणों ने प्रसादी ली

जिंदोकापुरा में ग्रामीणों ने प्रसादी ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिंदोकापुराकैमरी में ठाकुर महाराज के मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सम्पूर्ण होने पर बुधवार को 12 गांवों को पुआ-सब्जी का भंडारा लगाया। टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, पूर्व प्रधान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बहादुर गुर्जर, श्योदानसिंह, दलपुरा के पूर्व सरपंच नाथूराम मीना आदि जनप्रतिनिधियों ने भंडारे में शिरकत की। विधायक ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से भाईचारा बढता है। उन्होने शिक्षा पर जोर दिया तथा ग्रामीणों की मांग पर यात्री विश्राम गृह के निर्माण करवाने की घोषणा की। मंच का संचालन सियाराम वकील मास्टर हंसराज ने किया। आचार्य रमाकांत शास्त्री ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर ठाकुरजी महाराज बालाजी के प्रसादी का भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू किया। भंडारे में कैमरी के आस-पास के 12 गांवों के लोगों ने पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की। भंडारा शाम तक चला।