- Hindi News
- फिजूलखर्च रोक कर बच्चों को उच्च शिक्षा िदलाएं
फिजूलखर्च रोक कर बच्चों को उच्च शिक्षा िदलाएं
हिंडौन सिटी | भारतीयबौद्ध महासभा जिला शाखा करौली की बैठक बुधवार को टोडाभीम के गांव भीमपुर में हुई। महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थीलाल ने बौद्धधर्म के पंचशील एवं मिशन की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से फिजूलखर्ची नहीं करने की बात कहते हुए बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने की बात कही। बैठक में गंगाराम, दिनेश, जगनलाल ने विचार रखे।