पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 155 प्रकरणों का किया निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 155 प्रकरणों का किया निस्तारण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित हिंडौन, श्रीमहावीरजी टोडाभीम में एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की गई। जिसमें 2093 प्रकरणाें में 155 का निस्तारण कर 6035295 रुपए का अवार्ड पारित किया गया।

जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सैशन न्यायाधीश चन्द्रकुमार सोनगरा ने मां शारदे के चित्रपट्‌ट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालतों में न्यायालयों में लंबित चैक अनादरण, धन वसूली प्रकरणों प्रीलिटिगेशन से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीना अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीक्षा सूद, जिला बार एसोसिऐशन अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह एडवोकेट, अदालत बैंच के सदस्य अरूण जिंदल सहित कई अधिवक्तागण, बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि पक्षकारान उपस्थित थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव सीजेएम मीना अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए करौली मुख्यालय पर 03, ताल्लुका मुख्यालय हिण्डौन सिटी पर 02, श्रीमहावीरजी टोडाभीम पर एक-एक लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय पर बैंच एक के अध्यक्ष जिला एवं सैशन न्यायाधीश चन्द्रकुमार सोनगरा, बैंच संख्या 2 के अध्यक्ष सीजेएम सुश्री मीना अग्रवाल, बैंच संख्या 03 की अध्यक्ष एसीजेएम दीक्षा सूद रहीं। जिला मुख्यालय पर लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों मंे से 89 एवं प्रीलिटिगेशन के 926 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 15 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण कर 3 लाख 74 हजार 500 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। वहीं जिले की राष्ट्रीय लोक अदालतों में कुल 2093 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 155 प्रकरणों का निस्तारण कर 60 लाख 35 हजार 295 रुपए का अवार्ड पारित किया।

खबरें और भी हैं...