कुश्ती दंगल में अमर सिंह विजेता
सांकरवाड़ा में सुड्डा दंगल
हरिकीर्तन दंगल में बांधा समा
सपोटरा| गांवतुरसंगपुरा के पटेल स्टेडियम में सोमवार को चार दिवसीय हरि कीर्तन एवं पद दंगल का शुभारंभ क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद मीणा तथा उपजिला कलेक्टर मुकेश कुमार मीणा ने सरस्वती मां के चित्रपट्ट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर सरपंच मोहनलाल बैरवा को हेलीपेड से मंच तक सीसी रोड का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। प्रधान रामलाल मीणा की ओर से अध्यक्ष सुरेश चंद मीणा ने देवस्थान काडिस बाबा नसीर बाबा मंदिर पर चारदीवारी तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की घोषणा की गई। आयोजन समिति के भरतलाल मीणा मुरारीलाल फौजी ने बताया कि हरि कीर्तन दंगल में मूंडरी की रामेश्वर मीणा एंड पार्टी, औड़च की रामराज एंड पार्टी, पदमपुरा की रामकेश एंड पार्टी और बाढ़ रामसर की मनोहरी लाल एंड पार्टी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन शिवजीराम मीणा ने किया।
हिंडौन ग्रामीण/ शेरपुर| गांवखेडीहैवत में सोमवार को कल्प वृक्ष मेला भरा। मेले के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लेकर जोर आजमाइश की। भरतपुर के सिनसीनी के पहलवान अमरसिंह के सामने कुश्ती लडने के लिए कोई पहलवान नहीं आया। इस पर 1500 रुपए की कुश्ती का विजेता अमरसिंह को घोषित किया गया। कुश्ती दंगल एवं मेला देखने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
मेला आयोजन से जुड़े ओमप्रकाश डागुर, देशराज, भागीरथ आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति सोमवार को आयोजित हुए कल्प वृक्ष मेले का उदघाटन सरपंच जीतेन्द्र सिंह सचिव हरि शर्मा ने किया। मेले के अवसर पर कई सौन्दर्य प्रसाद की अस्थायी दुकानें लगाई गई। मेले में महिलाओं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मेला देखने के लिए खेडीहैवत, चिनायटा, शेरपुर, खीपकापुरा, जटनंगला, राराशाहपुर, सौमला, सौमली के काफी ग्रामीण उपस्थित हुए। कुश्ती दंगल में भरतपुर, बयाना, आगरा, मथुरा, अलवर, गंजखेडली, नदबई, सिनसीनी, सवाईमाधोपुर, करौली, किरावली आदि स्थानों के 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।
शौचालयोंका सत्यापन
नादौती|मालूपाड़ातिमावा में बनवाए गए शौचालयों का सोमवार को बीसीओ पुष्पेंद्रसिंह ने भौतिक सत्यापन किया। मालूपाड़ा में गोपाल पारिख, कन्हैया पारीख, बाबूलाल बैरवा, गणेश बैरवा के तथा तिमावा में सीताराम, हरिकिशन, सियाराम द्वारा निर्माण करवाए शौचालय में पानी टंकी वॉशवेसन नहीं मिला।
हिंडौन सिटी. खेड़ीहैवतमें कल्पवृक्ष मेले में आयोजित कुश्ती दंगल देखते ग्रामीण।