उड़ीसा के किसानों ने सीखी शहद उत्पादन की तकनीक
टोडाभीम| मधुमक्खीपालन में अपनी रूचि रखने वाले उड़ीसा के 25 युवा किसानों दल प्रशिक्षण लेने के लिए इन दिनों क्षेत्र में आया हुआ है। सहारा ग्रामोद्योग संस्था के सान्निध्य में इन किसानों को मधुमक्खी पालन के माध्यम से शहद उत्पादन के गुर सिखाए जा रहे हैं।
सोमवार को इस दल ने गांव खेडी, मेरेडा तथा मान्नोज में स्थानीय मधुमक्खी पालकों के मौनालयों में पहुंच कर शहद उत्पादन के गुर सीखे। प्रशिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इन किसानों ने क्षेत्र के प्रमुख मधुमक्खी पालक पप्पू मीना के खेडी स्थित मौनालय पर पहुंचे और उनसे मधुमक्खी पालन के माध्यम से शहद उत्पादन की बारीकियों को जाना। इन किसानों के साथ आए प्रशिक्षक तपस साहू ने उड़ीसा के किसानों को हिंदी से उडि़या भाषा में रूपांतरण कर समझाया।
टोडाभीम. कस्बेमें सोमवार को शहद उत्पादन के गुर सीखते उड़ीसा के किसान।