पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली के बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई

बिजली के बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| बिजलीनिगम द्वारा बिजली के बकायादारों के विरुद्ध सोमवार को कार्रवाई के तहत कनेक्शन काटने के साथे ट्रांसफार्मरों को भी हटाया गया। ग्राम पंचायतों के द्वारा संचालित जनता जल योजना के ट्यूबवेलों से भी ट्रांसफार्मरों को हटाया गया। इसके तहत गांव मांचड़ी, धवान, बालघाट तथा महस्वा में यह कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता रामकेश मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत मांचडी के बकायादार रामजीलाल, रामकुंवार तथा बद्री तथा भैंरुलाल के ट्रांसफार्मर हटाए गए वहीं काडू रामफूल का विद्युत कनेक्शन काटा गया है। धवान से एक, बालघाट से 2 तथा महस्वा से दो ट्रांसफार्मरों को हटाया गया है।

खबरें और भी हैं...