बाइक की टक्कर से बालक गंभीर जख्मी
टोडाभीम| आस्थाधाममेहंदीपुर बालाजी में श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर अपने परिजनों के साथ मंदिर से धर्मशाला में लौट रहे एक पांच वर्षीय बालक तरूण पाल निवासी यमुना नगर हरियाणा को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बालक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। यमुना नगर हरियाणा से दर्जनों भक्तों की संगत महाबली बालाजी महाराज के दर्शनों के शुक्रवार को सुबह बालाजी पहुंचे थे। संगत में शामिल कुछ भक्त दोपहर को बालाजी महाराज के दर्शन कर वापस अपनी धर्मशाला लौट रहे थे कि इसी दौरान एक बाइक ने पांच वर्षीय बालक तरूणपाल को टक्कर मार दी जिससे बालक गंभीर घायल हो गया।