पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पौराणिक कथाओं को सुनने का मिला अवसर

पौराणिक कथाओं को सुनने का मिला अवसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| उपखंडके समीपवर्ती गांव जामुनकापुरा में पिछले चार दिनों से चल रहे धार्मिक गायन कार्यक्रम का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष पी.आर. मीना, पंचायत समिति प्रधान मुकेश फतेहपुर सहित ग्रामीण पंच-पटेलों ने संबाेधित किया।

समापन समारोह में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष पी.आर. मीना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीणों को पौराणिक कथाओं को सुनने का अवसर मिलता है। पंचायत समिति प्रधान मुकेश फतेहपुर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी प्रेम भाईचारे की भावना पैदा होती है। इससे पूर्व ग्रामीण पंच-पटेलों ने पूर्व पालिका अध्यक्ष पी.आर. मीना, पंचायत समिति प्रधान मुकेश फतेहपुर का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...