बेटियों की मेहनत से ही मिला है मुकाम
करौली. जिलामुख्यालय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र राशि का चैक देकर सम्मानित करते एसीएम सना सिददीकी, प्रधान इंदू जाटव अन्य अतिथि।
कार्यालय संवाददाता | करौली
सहायककलेक्टर सना सिददीकी ने कहा कि बेटियों की मेहनत के बाद ही उन्हें यह उपलब्धी हांसिल हुई। इसे वह बरकरार रखें और अपना लक्ष्य निर्धारित उसे पाने में जुट जाए। एसीएम सना सिददीकी शुक्रवार शिवा एकेडमी उमावि में बालिका शिक्षा फाउण्डेशन जयपुर के तत्वावधान में गार्गी बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए हम सभी को जागरूक होकर बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना होगा।
सिददीकी ने बताया कि दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं हैं जिसे बालिका हांसिल नहीं कर सकती। बस इसके लिए उनमें जज्ब़ा होना चाहिए। उन्होंने भी बड़ी कठिनाइयों के बाद यह मुकाम हांसिल किया है। छात्राओं ने स्वागत गान सरस्वती गीत प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय की नन्हीं छात्रा अंजली गर्ग ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं करौली प्रधान इन्दू जाटव ने बताया कि सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की हुई है। इसके साथ ही इस प्रकार के सम्मान समारोह से उन्हें प्रात्साहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बालिका शिक्षा से समाज के साथ प्रदेश देश विकास की उन्नति पर पहुंचता है। मंच का संचालन अतिरिक्ति जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता ने किया गार्गी बालिका प्रोत्साहन पुरुस्कार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्ति ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद जाटव ने भी बालिका शिक्षा के बारे में जानकारी दी। शिवा एकेडमी स्कूल के व्यवस्थापक सुधीर नायर ने ब्लॉक की मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए इसी प्रकार आगे चलकर अपने मातापिता, स्कूल जिले का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में 249 छात्राओं में से लगभग 200 छात्रा उनके अभिभावकों ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से सामूहिक भोज का भी आयाेजन किया गया। इस मौके पर अध्यापक घनश्याम गुप्ता, अनीश शर्मा सहित कई विद्यालयों के अध्यापक, अभिभावक छात्राएं उपस्थित थी।
श्रीमहावीरजी|कस्बेमें स्थित श्री दिगम्बर जैन आदर्श महिला महाविद्यालय की 7 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में सरपंच नंदकिशोर शर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने प्रवेशिका परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाली प्रिंयका गुर्जर, सोनल जैन, अंजली जैन, दीक्षा जैन, श्वेता मीणा मेघा राठौड को तीन-तीन हजार रुपए के चेक प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विद्यार्थीही देश का भविष्य
टोडाभीम|उपखंडमुख्यालय स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मॉ सरस्वती मंदिर का पांचवा स्थापना दिवस एवं ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह विभिन्न धार्मीक आयोजनों सहित रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम मेहर सहित कई अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों ने शिरकत की। विद्यालय प्रशासन की आैर कार्यक्रम में शामिल आगंतुकों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इन्हे स्मृति चिन्ह के रूप में मॉ सरस्वती की तस्वीर भेंट की गई। समारोह में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि बालक देश का भविष्य है। इस भावी पीढी को ही प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, राजनेता बन कर देश की बागडोर संभालनी है। उन्होंने शिक्षकों को नसीहत देते हुए बालकों को अच्छी शिक्षा के साथ देश की इस नींव को तैयार करने की आवश्यकता है। समारोह में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोकगीत, भजन एवं फिल्मी गीतों पर एकल तथा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। इससे पूर्व विधायक घनश्याम मेहर, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद मीना, विद्यालय को भूमिदान करने वाले भामाशाह वीरेन्द्रसिंह राजावत, पूर्व प्रधानाचार्या महेन्द्र यादव का स्थानीय विद्यालय की प्राचार्य राजंती मीना, श्रीराम मीना, शिक्षक संघ नेता मोहितकुमार ने माला साफा एवं शाल ओढाकर स्वागत किया। समारोह को शहराकर के प्रधाचानार्य शिवचरण, सांकरवाडा के मेघराम, नांदरी के डौडीराम, रमसा के लेखराम, मातासूला के शिवराम ने भी संबोधित किया। बालिकाओं को दिया गार्गी पुरस्कार का चैक समारोह के दौरान विधायक घनश्याम मेहर एवं शिक्षा अधिकारियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 32 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार का चैक एवं प्रमाण पत्र भेंट किया। विद्यालय में स्थित सरस्वती मंदिर की पांचवीं वर्ष गांठ पर विभिन्न धार्मीक कार्यक्रमों के साथ प्रसादी वितरित की गई जिसमें स्थानीय विद्यालय की बालिकाएं एवं आगंतुकों ने छक कर प्रसादी पाई।
595छात्राओं को पुरस्कार
हिंडौनसिटी/ हिंडौन ग्रामीण| बालिकाफाउंडेशन की ओर से उपखंड स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को निर्मल कॉलेज परिसर में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. दया थी। इसके अलावा निर्मल शिक्षा प्रसार समिति की संस्थापिका निर्मला चौधरी विशेष रूप से मौजूद थी। कार्यक्रम में 595 छात्राओं काे पुरस्कृत किया गया। गार्गी पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. दया ने कहा कि आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में बेटों से आगे हैं और सभी समाजाें के लोगों को अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवानी चाहिए। निर्मल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेन्द्र डागुर ने गार्गी पुरस्कार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि कार्यक्रम में जिन 595 मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है, उनमें काफी छात्राएं संस्थान में अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय समारोह के दौरान 214 मेधावी छात्राओं को गार्गी पुरस्कार की प्रथम किश्त दी गई। जिन्होंने सत्र 2014-15 में दसवीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि 158 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार की द्वितीय किश्त दी गई। इसके अलावा 223 छात्राओं को बालिका प्राेत्साहन राशि के चेक भी वितरित किए गए।
टोडाभीम. बालिकाउच्च माध्यमिक विद्यालय में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार का चैक एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा अधिकारी