पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वकील के साथ अभद्रता की घटना की निंदा

वकील के साथ अभद्रता की घटना की निंदा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| जिलाअभिभाषक संघ ने नादौती के एडवोकेट चतुर्भुज मीना के साथ अभद्रता की घटना की कडे शब्दों में निंदा की है। जिला बार संघ के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में गुरुवार को अभद्रता करने वाले नादौती के कार्मिकों के विरूद्ध जांच कर उचित दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने नादौती तहसील के बाबू दिनेश जोशी पर वकील के साथ गाली-गलौंच मारपीट करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं नादौती अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेशचंद शर्मा के नेतृत्व में वहां के वकीलों ने तहसीलदार से शिकायत की तो कानूनगो गोपाल शर्मा दिनेश जोशी ने फिर से अभद्रता की। नादौती संघ से जिला बार संघ को जानकारी मिलने पर गुरुवार को संघ की बैठक बुलाई गई,जिसमें इस कृत्य की कडी भर्त्सना की गई। संघ ने निंदा प्रस्ताव लेते हुए दोषियों के विरूद्ध शीघ्र अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलनात्मक रुख अख्त्यार करने की चेतावनी भी दी है।

नादौतीतहसीलदार के विरूद्ध वकीलों ने लिया निंदा प्रस्ताव

टोडाभीम|उपखंडमुख्यालय स्थित सिविल न्यायालय परिसर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनौज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें नादौती तहसीलदार तहसीलकार्मिकों के द्वारा बार एसोसिएशन नादौती के सदस्यों के साथ की गई अभद्रता को लेकर तहसीलदार के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव लेते हुए अदालती कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि नादौती बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ तहसीलदार एवं कार्मिकों के द्वारा अभद्रता की गई है जिसके विरोध में सभी वकीलों ने निंदा प्रस्ताव लेते हुए अदालती कार्य नही किया।

पोस्टरप्रतियोगिता मेंे यश रहे प्रथम

करौली|वीणामैमोरियल सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय मंे शुक्रवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें यश गर्ग प्रथम स्थान पर रहे। आयोजन प्रभारी बाच्चु कुंडू प्रीति पाराशर ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10वीं के 43 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत वृक्षारोपण पर पोस्टर बनाए गए। निर्णायक मंडल की भावना नरूला प्रियंका रॉय के निर्णय के अनुसार हिमालया सदन के यश गर्ग प्रथम, शशांक शर्मा द्वितीय तथा अरावली सदन के सौरभ सिंह जादौन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनिल कुमार समन्वयक सुधा रॉय ने बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान टीआर थापा पंकज गुप्ता ने अनुशासन का विशेष ध्यान रखा।

नादौती. उपजिलाकलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को भी वकीलों ने धरना दिया। धरने पर बैठे वकील।

खबरें और भी हैं...