पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर साब! सरकार को बता दो, हक नहीं दिया तो आंदोलन

कलेक्टर साब! सरकार को बता दो, हक नहीं दिया तो आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरक्षणकी मांग को लेकर एक बार फिर से प्रदेश में गुर्जर आंदोलन की आग सुलग सकती है। एसबीसी वर्ग में शेष चार प्रतिशत आरक्षण का मसला राज्य सरकार ने शीघ्र नहीं सुलझाया तो गुर्जर समाज निर्णायक आंदोलन के लिए हुंकार भरेगा। आरक्षण आंदोलन के अगुवा नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने यह बात मंगलवार को यहां कलेक्टर कक्ष में पत्रकारों से कही। बैसला 28 सितंबर को टोडाभीम के गांव कटारा अजीज में होने वाली महापंचायत के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेने आए थे।

कर्नल बैसला ने कलेक्टर डॉ.बी.एल.जाटावत एडीएम अतरसिंह मेवला से महापंचायत को लेकर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर साहब के माध्यम से सरकार को बताना चाहते हैं कि समय पर हक नहीं दिया तो आंदाेलन जरूर होगा। वाजिब हक के लिए लड़ाई जारी है और इस बार आरपार की लड़ाई के मूड में एसबीसी की सभी जातियों गुर्जर समाज मानस बना चुका है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर राज्य सरकार को खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन की पुनरावृत्ति ही नहीं, नया इतिहास बन जाएगा। कटारा अजीज में होने वाली महापंचायत में प्रदेशभर से गुर्जर एसबीसी जाति के लोग भारी संख्या में आएंगे। कटारा अजीज में 28 सितंबर को होने वाली गुर्जर महापंचायत की अनुमति के संबंध में कलेक्टर डॉ.बी.एल.जाटावत ने कहा कि कर्नल किरोडीसिंह बैसला ने शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन को आश्वस्त किया है, शीघ्र ही अनुमति जारी कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने देवनारायण योजनांतर्गत कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। बैसला ने पत्रकारों से बातचीत में महापंचायत में भीड़ के आंकलन के सवाल पर कहा कि प्रदेशभर के जिलों में बैठकों का दौर जारी है। वहीं इस महापंचायत को लेकर सवाईमाधोपुर दौसा के अलावा करौली जिले में खटाना, फागना, बैसला, मावई गौत्रवार तथा क्षेत्रवार भी पंच-पटेलों की चौपालों पर पंचायतें हो रही हैं। बैसला ने कहा के वे पूरे प्रदेशभर में दौरा कर चुके हैं और एसबीसी वर्ग से इस महापंचायत में आने का आह्वान करते हैं।

करौली. कलेक्टरजाटावत एडीएम अतरसिंह मेवला से चर्चा के दौरान मीडिया से मुखातिब होते गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला।

मामले का हो िनस्तारण

कर्नलकिरोड़ी सिंह बैसला ने हक की लड़ाई के लिए आंदोलन पर उतारू होने की खुले शब्दों में राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए आरक