मेरेडा के पांच बकायादारों से वसूले 73 हजार रुपए
बिजलीउपभोक्ताओं से वसूली के लिए विभाग द्वारा अभियान चला रखा है जिसमें गुरुवार को गांव मेरेडा में विभागीय अधिकारियों ने दो बकायादार कृषि उपभोक्ताओं विधुत कनेक्शनों को काटा। वहीं पांच उपभोक्ताओं ने 73 हजार रूपए की राशि वसूली गई है। सहायक अभियंता रामकेश मीना ने बताया कि गुरुवार को गांव मेरेडा में बकायादार विधुत उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कनिष्ट अभियंता के नेतृत्व में दल गांव मेरेडा पहुंचा। जहां पांच बकायादार उपभोक्ताओं से 73 हजार रुपए की राशी वसूली गई वहीं दो कृषि कनेक्शन के उपभोक्ताओं के कनेक्श काटने की कार्रवाई की गई है।