स्वच्छता का विद्यार्थियों को बताया महत्व
हिंडौन सिटी| मोहननगरके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या सीमा जादौन ने कृमि मुक्ति दिवस एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में सभी को जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी के विजेता निकेता गुर्जर मोहित गुप्ता को पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के 365 छात्र-छात्राओं को कृमि नियंत्रण गोली खिलाई गई। वंचित रहे बच्चों को 15 फरवरी को मॉप अप दिवस पर दवाई पिलाई जाएगी।
श्रीमहावीरजीग्रामीण| शेखपुराके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य हरकेश मीना ने बताया कि विद्यालय में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र वर्ग में खेमसिंह महावर छात्रा वर्ग में मनीषा कुमारी मीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को 150-150 रुपए का का नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगितामें अव्वल रहे छात्र-छात्रा पुरस्कृत
टोडाभीम|उपखंडके समीपवर्ती गांव मकबरा में मदरसा तालीमुल इस्लाम प्रांगण में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगरपालिका वार्ड नं. 1 के पार्षद काजी गुफरान ने बालकों को अपने घर आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रथम रहे छात्र अबुबकर छात्रा रिफा को पार्षद संस्था प्रधान ताहिर हुसैन ने स्मृति चिन्ह के रूप में दीवार घडी़ प्रशंसा पत्र भेंट किया।
जेलमें हुई समीक्षा बैठक
करौलीग्रामीण| बुधवारको गणेश गेट के जिला कारागृह में विचाराधीन बंदियों की समस्याओं एवं जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम महावीर सिंह राजपुरोहित एवं सीजेएम मीना अग्रवाल ने मासिक समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर करौली पुलिस उपाधीक्षक हेमाराम साहू, जेलर राकेश शर्मा भी उपस्थित थे।
अध्यापकोंके पद रिक्त होने से छात्र परेशान
करौली|छात्रसंगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर राजकीय आदर्श उमावि खेड़ला (नीमोदा स्टेशन) में अध्यापकों के िरक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष दिलसुख मीना, रोहिताश मीना, प्रेमराज मीना, पंकज मीना, विपिन शर्मा, विक्रम सिंह, संतराम मीना, सुमरत मीना, मुकेश मीना, रामवीर, सोनू बलराम सहित कई छात्रों ने बताया कि उक्त विद्यालय को 2013 में माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत तो कर दिया लेकिन अभी तक एक भी अध्यापक की नियुक्ति नहीं की है। इसके साथ ही विद्यालय में हिंदी, इतिहास राजनीतिक विज्ञान के व्याख्याता सहित हिंदी संस्कृति के वरिष्ठ अध्यापकों के पद रिक्त चलने से विद्यार्थियों का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस बारे में पूर्व में भी कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था के लिए दो अध्यापक लगाए गए थे उन्हें भी हटा लिया गया है। छात्रों ने चेतावनी दी कि दो दिन में विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं तो ग्रामीणों को मजबूरन विद्यालय पर तालाबंदी करने को मजबूर होना पड़ेगा।