भामाशाहों ने स्टूल-टेबल भेंट किए
टोडाभीम| उपखंडके समीपवर्ती गांव भैंसा खुर्द में माध्यमिक विद्यालय के सेकंडरी कक्षा के छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था के लिए गुरुवार को स्थानीय ग्रामीण भामाशाहों ने टेबल स्टूल भेंट किए। विद्यालय प्रांगण में आयोजित सादा समारोह में भामाशाहांे का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक शिवकेश मीना ने बताया कि गुरूवार को समाजसेवी जमील फौजी ने 11, मंगतूराम गुर्जर ने 10, राजेन्द्र प्रसाद जैन, रामचरण प्रजापत, परसादीलाल भंडारी ने 5-5, ध्यानसिंह योगी, कमरूद्दीन खां ने 3-3, ग्यारसाराम, रज्जू खां, विश्राम सैनी ने 2-2, ईकराम फौजी, अब्दुल मजीद, फजलू पटेल, भगवानसिंह, बनेसिंह, रमेशचंद गुप्ता तथा सुरेशचंद प्रजापत ने 1-1 टेबल- स्टूल सेट भेंट किए।
भारतीयकिसान यूनियन की बैठक में लिए निर्णय
हिंडौनसिटी| भारतीयकिसान यूनियन की एक बैठक मुख्य डाकघर के पास नंगा बाबा की बगीची में हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार ने की। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष बनैसिंह सोडवाल थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचरण माली ने कहा कि 20 फरवरी को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिषीपाल अम्बावता धौलपुर जिले की बाडी तहसील में किसान सभा को संबोधित करेंगे। इसमें करौली जिले से काफी संख्या में किसान शामिल होंगे। बैठक में प्रभु सिंह नसवारिया, महेन्द्र सिंह भागौड, रमेशचंद, नादान सिंह, रामबाबू डागुर आदि मौजूद थे।
साक्षरतापरीक्षा के रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त करें
करौली|पंचायतसमिति के विकास अधिकारी विनेश कुमार ने ब्लॉक के सभी लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत साक्षरता प्रेरकों को शीघ्र पंचायत समिति कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त करने को कहा है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को आयोजित होने वाली बेसिक साक्षरता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन फार्म कार्यालय में गए हैं। प्रेरकों को तत्काल कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त करके रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यकर्तासम्मेलन को लेकर चर्चा
करौली|बहुजनसमाज पार्टी के 14 फरवरी को करौली के विनायक में प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर संगठन पदाधिकारियों ने खास चर्चा की।
शपथग्रहण समारोह की तैयारियों विमर्श
करौली|राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) पंचायत समिति शाखा करौली के पदाधिकारियों की ब्लॉक अध्यक्ष शांतनु पाराशर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 14 फरवरी को संघ के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई।
बरगमांकी टीम ने जीता बॉलीवाल मैच
हिंडौनग्रामीण| नेहरुयुवा केन्द्र करौली की ओर से ग्राम पंचायत लहचौड़ा में जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नरेश सोलंकी थे एवं जिला युवा सलाहकार समिति सदस्य मुकेश चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे। नेहरु युवा केन्द्र के विकास सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में बरगमा, लहचौडा, महू, गेंदूपुरा, श्यामपुरमूंडरी की बॉलीवाल कबड्डी की टीमों ने भाग लिया। बॉलीवाल का मैच बरगमां लहचौड़ा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बरगमां की टीम विजेता रही। कबडडी में श्यामपुरमूंडरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया।