पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माता पिता बालक के प्रथम गुरु

माता-पिता बालक के प्रथम गुरु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| उपखंडमुख्यालय के माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आदर्श शिक्षा समिति करौली के सान्निध्य में बुधवार को नव दंपत्ती सम्मेलन समारोह का आयोजन रंगा रंग सास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय सांसद मनौज राजोरिया सहित कई जनप्रतिनिधि एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने शिरकत की। समारोह में भाग लेने आए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का शिक्षा समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इससे पूर्व सांसद सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधियों को विद्यालय के बैंड के साथ पंचायत समिति कार्यालय से विद्यालय परिसर तक लाया गया गया जहां विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया।

सांसद मनौज राजोरिया ने कहा कि बालक के प्रथम गुरु उसके माता-पिता होते है। समारोह को विद्या भारती संस्था जयपुर के मंत्री सुरेशचंद वधवा, राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के सहायक निदेशक डाॅ. सुभाष कौशिक, जिला व्यवस्थापक केशरसिंह नरूका, कमलेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं विद्या भारती संस्था के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस समारोह में उपजिला कलेक्टर जगदीश आर्य, तहसीलदार दयाराम मीना, विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद, सरपंच संघ अध्यक्ष राकेश मीना, रामराज मीना, भाजपा के रामगोपाल मीना, सतीस गोयल, राजकुमारसिंह, अमित पारीक, वेदप्रकाश आर्य, गोवर्धनसिंह जादौन, गोपाललाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गांव जामुनकापुरा में आयोजित दो दिवसीय पद दंगल के समापन समारोह में सांसद मनौज राजाेरिया ने शिरकत की लोक गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई स्वरचित धार्मिक रचनाओं का आनंद लिया।

टोडाभीम. बैंडबाजके साथ स्वागत, नव दंपत्ती सम्मेलन में सांसद को विद्यालय के छात्रों के बैंड के साथ आयोजन स्थल पर लाया गया।

खबरें और भी हैं...