पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्राइम समाचार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम समाचार

भजेड़ामें दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित कर घर से निकाला

टोडाभीम|गांवभजेडा निवासी आशा देवी कोली ने अपने पति सहित अन्य ससुरालजनों के विरूद्ध दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आशादेवी ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को बताया कि उसका उसकी बहन पूजा का विवाह राजकुमार एवं आकाश के साथ संपन्न हुआ था। शादी में उसके पिता ने दहेज में सभी आवश्यक घरेलू सामान, सोने-चांदी के आभूषण सहित नगद राशी दी थी लेकिन उसके ससुरालजन उससे संतुष्ट नही हुए और दोनो बहनों पर पिता से 1-1 लाख रूपए लाने के लिए दवाब बनाने लगे। उन दोनो बहनों के द्वारा अपने पिता की गरीब स्थिति के बारे में बताते हुए पैसा लाने में असमर्थता जताई तो उनके पतियों एवं सास द्रोपती ससुर घनश्याम ने मारपीट कर उन्हे 25 जनवरी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

राजकार्यमें बांधा पहुंचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

करौलीग्रामीण| लगभग2 वर्ष से पोस्टमास्टर के साथ अभ्रद व्यवहार कर राजकार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में करणपुर के राहिर गांव के फरार चल रहे दो जनों को सदर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि राहिर थाना करणपुर निवासी रमेश पुत्र सीता मीना एवं बंटी उर्फ राजकुमार पुत्र रामनारायण मीना 2014 से बहादुरपुर पोस्टमास्टर के साथ अभ्रद व्यवहार कर राज्य कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे थे। जिन्हे एएसआई डूगरसिंह ने राहिर के जंगलों से गिरफ्तार किया है।

युवककी हत्या के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

हिंडौनसिटी| युवककी हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। थानाप्रभारी कैलाश बोहरा ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दिलसुख की टाल के पास के निवासी युवक संजय खत्री को जनवरी माह में दो युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसकी बाद में उपचार के दौरान जयपुर में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोप का दर्ज किया और नामजद एक अभियुक्त रवि पंजाबी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया। इस नामजद अभियुक्त जयकुमार उर्फ बिट्‌टू पंजाबी तभी से फरार चल रहा था। थानाप्रभारी ने बताया कि इस फरार दूसरे अभियुक्त जयकुमार उर्फ बिट्‌टू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारदो जनों की निशानदेही से दो देशी कट्‌टे बरामद

हिंडौनसिटी|पुलिस नेफायरिंग के प्रकरण में गिरफ्तार किए दो अभियुक्तों की निशानदेही से दो देशी कट्‌टे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि क्यारदा खुर्द के कैलासी जाट एवं बबलू जाट को फायरिंग के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही से पुलिस ने दो देशी कट्‌टे बरामद किए हैं।

खबरें और भी हैं...