पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय किसान यूनियन की बैठक

भारतीय किसान यूनियन की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी| भारतीयकिसान यूनियन से जुडे सदस्यों की एक बैठक गुरंवार को सुबह 11 बजे मुख्य डाकघर के पास नंगा बाबा की बगीची में होगी। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष रामबाबू डागुर ने दी।

स्वच्छताउन्मूलन दिवस

हिंडौनसिटी| पंडितदीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गुरुवार को स्वच्छता उन्मूलन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों पर मंच के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर यह दिवस मनाएंगे। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे सामूहिक पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करें और श्रद्धासुमन अर्पित करें। इस मौके पर संगोष्ठयां, फल वितरण, रक्तदान शिविर, सफाई अभियान के भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया कि जयपुर की जनता कॉलोनी में पंडित दीनदयालय उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।

पुण्यतिथिपर श्रद्धांजलि सभा

हिंडौनसिटी| पंडितदीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को सुबह 10 बजे कटरा बाजार की अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष नजर खां ने बताया कि मंच से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के साथ जिले के प्रमुख लोग इस सभा में उपस्थित रहेंगे।

सांईबाबाकी पदयात्रा

सूरौठ|हिंडौनके साईबाबा मंदिर के लिए गुरुवार को सुबह सूरौठ से पदयात्रा रवाना होगी।

सांसदका सपोटरा क्षेत्र का दौरा

सपोटरा|करौली-धौलपुरसांसद डॉ.मनोज राजोरिया गुरुवार को सपोटरा क्षेत्र का दौरा कर लोगों के अभाव अभियोग सुनेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह जादौन ने बताया कि सांसद तथा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया गुरुवार को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत नारौली डांग के राउमावि में अभिभावक सम्मेलन तथा भाजपा नेता रामलखन मांढ़ा के एक समारोह में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक पंचायत समिति में जनसुनवाई कर शाम 4 बजे ग्राम पंचायत बापोती के गांव तुरसंगपुरा के पटेल स्टेडियम में आयोजित विशाल पद दंगल में लोगों को संबोधित करेंगे।

नारौलीमें अभिभावक सम्मेलन

सपोटरा|ग्रामपंचायत नारौली डांग के राजकीय आदर्श उमावि में गुरुवार को दोपहर 12 बजे अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य रामनिवास मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करौली-धौलपुर सांसद डॉ.मनोज राजोरिया तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया होंगे।

जांगिड़समाज की बैठक

टोडाभीम|उपखंडमुख्यालय के श्री विश्वकर्मा भगवान के मंदिर प्रांगण में गुरुवार को जॉगिड़ ब्राह्मण समाज की बैठक तहसील अध्यक्ष रामदयाल जॉगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

खबरें और भी हैं...