ब्लॉक स्तर पर होगा गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह
बालिकाशिक्षा फाउण्डेशन जयपुर के निर्देश पर बसंत पंचमी (12 फरवरी को) गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी पीआर सैनी ने बताया कि करौली ब्लॉक का गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह जिला मुख्यालय स्थित शिव एकेडमी उमावि हिंडौन गेट पर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार हिंडौन ब्लॉक का निर्मल महाविद्यालय बयाना रोड हिंडौन सिटी, टोडाभीम ब्लॉक का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडाभीम, सपोटरा ब्लॉक का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सपोटरा, नदौती ब्लॉक का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादौती तथा मंडरायल ब्लॉक का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडरायल में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि गार्गी पुरस्कार की प्रथाम किस्त उन छात्राओं को दी जाएगी जिन्होंने वर्ष 2014-15 में कक्षा 10वीं राजस्थान बोर्ड की परीक्षा 75 प्रतिशित एवं इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो। इसके साथ उसे वर्तमान में किसी विद्यालय में कक्षा 11 में नियमित रूप से अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र द्वितीय किस्त के लिए वर्ष 2013-14 में 10वीं 75 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की हो और वर्तमान में किसी विद्यालय में 12वीं कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र समारोह स्थल पर जमा कराना होगा। इन छात्राओं को 3-3 हजार रुपए का चैक दिया जाएगा।
बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिन छात्राओं ने वर्ष 2014-15 में कक्षा 12वीं राजस्थान बोर्ड परीक्षा 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो उन्हें 12वीं की स्वयं की प्रमाणित छायाप्रति जमा करानी होगी। उन्हें 5-5 हजार रुपए का चैक दिया जाएगा।
आंगनबाड़ीकेन्द्रों पर पिलाई जाएगी डीवर्मिग की दवा
टोडाभीम| उपखंडमुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर डीवर्मिग की दवा पिलाई जाएगी। महिला पर्यवेक्षक संतोष नापित ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 1 से 19 वर्ष के बच्चों, किसोर एवं युवाओं को डी वर्मिक दवा पिलाई जाएगी।
एकदिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को
करौली| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला मुख्यालय ताल्लुका मुख्यालय हिण्डौन, श्रीमहावीरजी, टोडाभीम में 13 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव मीना अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारान न्यायालय में लंबित चैक अनादरण धन वसूली संबंधित मुकदमों को लोक अदालत में भिजवाने के लिए आवेदन कर सकते है। उक्त प्रकृति के जो मुकदमें न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं उनके संबंध में भी नियत तारीख से पूर्व आवेदन किया जा सकता है।