पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधार कार्ड नहीं बनने से मासलपुर ग्रामीणों में रोष

नांगलशेरपुरमें अटल सेवा केन्द्र का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। समारोह में सांसद मनौज राजोरिया सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने शिरकत की। सांसद राजोरिया ने अटल सेवा केन्द्र का उद‌्घाटन किया।

इस दौरान सरपंच राकेश मीना सहित ग्रामीण पंच-पटेलों ने उनका स्वागत किया। सांसद राजोरिया ने कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान देश प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों काे राहत मिली है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पूर्व सांसद मनौज राजोरिया सरपंच राकेश मीना ने अटलसेवा केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। सांसद ने पंचायत मुख्यालय पर चल रहे सीडिंग कार्य का भी निरीक्षण कर कार्मिकों को इस कार्यक्रम को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद के साथ उपजिला कलेक्टर जगदीश आर्य, तहसीलदार दयाराम मीना, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रामगोपाल मोहनपुर, भीमसिंह राजावत, गोवर्धनसिंह जादौन, बहादूरसिंह गुर्जर, मुकेश महस्वा, राजकुमारसिंह राजावत, श्यामसिंह सिसोदिया, भरतसिंह आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...