पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनास में सीमाज्ञान के लिए बनाई टीम

बनास में सीमाज्ञान के लिए बनाई टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिन बाद पंप हाउस का उद‌्घाटन, अतिक्रमण तक नहीं हटवा सके

राजमहल | बनासनदी पेटे तथा आसपास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बढ़ते अतिक्रमण ग्रामीणों की ओर से बनास के सीमाज्ञान की मांग को देखते हुए देवली एसडीएम ने बनास नदी के सीमाज्ञान के लिए राजस्व विभाग के दल का गठन किया है। गिरदावर सोहन लाल वर्मा ने बताया कि बनास में अतिक्रमण को हटाने के लिए दल में राजमहल गिरदावर, राजमहल, गांवड़ी मालेड़ा पटवारी के साथ टोडारायसिंह तहसीलदार टोडा तहसील के पटवारी शामिल है। यह दल 14 दिसंबर को बनास में राजमहल क्षेत्र का सीमा ज्ञान करने के साथ मौका स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को देगा। रिपोर्ट के आधार पर बनास से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

झगड़नेपर चार गिरप्तार (उनियारा) : जमीनविवाद में झगड़ने पर पुलिस ने दो पक्षों के चार जनों को गिरप्तार किया है। थाना प्रभारी प्रेमसिंह नाथावत ने बताया कि कुंड़िया निवासी बुद्धिप्रकाश, रामबिलास, शंकरलाल लटूर फसल सिंचाई के मामले में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

राजमहल . पंपहाउस के लिए चिह्नित जगह का सीमाज्ञान करते पटवारी गिरदावर।