6 माह में सभी ढाणियों में िबजली
विद्युतराज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह ने कहा कि अगले छह माह में प्रदेश की सभी 100 की आबादी वाली ढाणियों को विद्युतीकरण से जोड़ दिया जाएगा। एक भी बीपीएल परिवार का घर बिजली से वंचित नहीं रह सकेगा। यह बात गुरुवार को मां ब्रह्माणी की धरा ग्राम बरवास में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित गांव में नवनिर्मित उप-तहसील भवन, बिजली के जीएसएस, कृषि भवन, विश्रामगृह ढीबरू सागर की नहरों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता कर रहे विद्युत राज्य मंत्री ने कही।
उन्होंने कहा कि यहां बरवास के सरपंच विमला कंवर की जागरूकता सक्रियता के चलते ही इतने विकास के परिणाम मिले हैं। सरकार ने किसान से 7 घंटे बिजली देने का वादा किया है, जिसको पूरा करने के लिए शुक्रवार से ही 7 घंटे किसानों को बिजली दी जाएगी। अगले चार माह के अंदर-अंदर जितने भी अधूरे जीएसएस पड़े हैं उनका कार्य पूरा करवा लिया जाएगा। इसके लिए वे ऑफिस में नहीं बैठ कर कार्य को पूरा कराने के लिए हेडक्वार्टरों पर जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि प्रदेश में तूफान के कारण 4 लाख मैट्रिक टन खाद वहां पड़ा रहा। इसी के चलते यहां खाद की कमी रही। अब से एक माह में 2.85 लाख मैट्रिक टन खाद की पूर्ति करवा दी जाएगी। 14000 कट्टे रोजाना कल से ही भिजवाए जा रहे हैं। किसान को चाहिए कि वे खेत में जितनी आवश्यकता है उतनी ही खाद डालें। खाद का अग्रिम भण्डारण नहीं करे।
दोकरोड़ से सड़क िनर्माण की घोषणा
इसदौरान कृषि मंत्री सैनी ने ग्रामीणों की मांग सरपंच विमला कंवर की मांग पर बरवास गांव से इस्लामपुरा तक डामरीकरण सड़क बरवास गांव में सीसी रोड के लिए दो करोड़ रुपए विभाग से देने की घोषणा की।
टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने ग्रामीणों से कहा कि विकास की गति और बढ़ाने आगामी पंचायत राज चुनावों में भाजपा को मजबूत करें। सभा को किसान नेता भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम डोई, भाजपा उपाध्यक्ष जगराज सिंह भासू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान पंचायत की ओर से 21 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया। गीता दायमा, पुष्पा गुर्जर, गोपालसिंह, अजयसिंह बावड़ी, रतनलाल डोई, मोतीलाल गुर्जर, ओमप्रकाश पाण्डे, जसवंत सिंह नरूका, हंसराज धाकड़, हेमराज मीणा, ओमप्रकाश वैष्णव, गोपाल बैरवा, कमलेश गुर्