वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की कार्रवाई
टोंक | वाणिज्यकर विभाग की टीम ने टोडारायसिंह में एक रेडिमेड वस्त्र की दुकान पर छापामार कार्यवाही में अघोषित माल मिलने पर एक लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जिला वाणिज्य कर अधिकारी के.के. गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को सहायक वाणिज्य कर अधिकारी मुखराम मीणा के नेतृत्व में कनिष्ठ वाणिज्य कर अधिकारी रामचंद्र मीणा, विनोद खंगार ने रेडिमेड वस्त्रों की फर्म पर छापामार कार्यवाही करते हुए अघोषित माल मिलने पर 1 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना किया।