रामलीला में भड़काऊ नृत्य से गुस्सा
यहांनगरपालिका की ओर से नाट्य मंडल द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दौरान शुक्रवार रात को भड़काऊ नृत्य से लोग भड़क गए। मंचन का विरोध शुरू कर दिया। समाजसेवी सुनील भारत के साथ बड़ी संख्या में लोग शनिवार को एसडीएम सूरज सिंह नेगी से मिले। ज्ञापन सौंपकर रामलीला मंचन के समय एेसे कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने की मांग रखी।
नवरात्र में हर वर्ष होने वाली रामलीला का इस बार भी नगर पालिका ने कटला प्रांगण में मंचन करवाया जा रहा है। इस बार रामलीला में हर दृश्य के बाद एक डांस कलाकार से आइटम डांस की प्रस्तुत कराई जा रही है। शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण राजा दशरथ का दरबार लगा था और उसी के सामने ये भड़काऊ नृत्य शुरू हो गया, जिसका लोगों ने विरोध किया। शनिवार को एसडीएम से मिलकर इस पर पाबंदी लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुनील भारत, विष्णु स्वामी, अभिनंदन गोयल, दिनेश सोनी, साेनू लक्षकार, नारायण बेनीवाल, बंटी ओसवाल, विजय गौतम, सुनील ओसवाल, शिवजीलाल सैनी आदि हैं। इस संबंध में रामलीला नाट्य मंडल के संचालक सत्यनारायण का कहना है कि आगे से रामलीला के समय पर नृत्य नहीं दिखाएंगे।
टोडारायसिंह. श्रीराम,लक्ष्मण राजा दशरथ के दरबार में नृत्य करती डांसर। उधर, नृत्य पर पाबंदी के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन।