मंगलयान अभियान की सफलता पर पौधरोपण
मंगलयान अभियान की सफलता पर पौधरोपण
टोंक| मांसेवा संस्थान द्वारा मंगलयान की सफलता पर सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर चित्तौडगढ़ सांसद एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने पौधरोपण करते हुए कहा कि मंगलयान अभियान भारत की महत्वपूर्ण सफलता है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। इस विधायक अजित सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, सवाई माधोपुर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, नरेश बंसल, संस्था संयोजक नीरज शर्मा, संरक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा, पंडित महावीर शर्मा, जुगल शर्मा, रामनरेश शर्मा भगवान दास बाहेती सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।
परंपरागतजीवन शैली ही सर्वश्रेष्ठ
देवली| देवकन्याशिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को जीवन शैली अौर स्वास्थ्य की चुनौतियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जेट एयरवेज के पायलट अजय जांगिड़ ने व्याख्यान में बताया कि परंपरागत जीवन शैली जैविक खानपान अपना कर रोग मुक्त रहा जा सकता है। कार्यशाला में छात्राध्यापिकाओं की जिज्ञासाओं भ्रांतियों का भी निवारण किया गया। विशेषज्ञ अनिल कुमार ने आधुनिक शोधों का उल्लेख करते हुए छात्राध्यापिकाआें काे स्वास्थ्य एवं जीवन शैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्राचार्य फूलचंद ठागरिया ने अतिथियों का आभार किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता जितेन्द्र पुरोहित, गरिमा अग्रवाल, अनिता पारीक, नीलम, गुजराती और अलका मेघवंशी भी उपस्थित थे। मंच संचालन व्याख्याता अनिल गौतम ने किया।
रामप्रसादहनुमान अखाड़ा सेवा समिति अध्यक्ष
नगरफोर्ट| गौरियांबालाजी मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के लिए श्रीअखाड़ा हनुमान सेवा समिति का गठन किया। समिति में रामप्रसाद बैरागी अध्यक्ष, मोहन लाल बसवाल, सीताराम सुवालका, बृजमोहन गुर्जर, मानसिंह नरूका, सुरेश सुवालका उपाध्यक्ष, त्रिलोक सैनी, बंशी लाल बसवाल प्रवक्ता, प्रहलाद कीर, राजू लाल बारवाल सचिव, बुद्धि प्रकाश धाकड़ कोषाध्यक्ष, कालू लाल बराड़, सोहन लाल सैनी संगठन मंत्री, किशन लाल सैनी, मनराज बारवाल प्रचार मंत्री, अशोक सैनी, राधेश्याम, राजेश बसवाल, भंवर प्रजापत, मोजीराम गुर्जर गणेश बसवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
सरप्रतापप्रखंड अध्यक्ष बने
टोडारायसिंह| कस