पालिका ईओ और सीआई को नोटिस
कस्बेके बाजार में दिन में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक के आदेशों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने पालिका ईओ पुलिस के सीआई को नोटिस जारी किया है।
एसडीएम नेगी ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर गत दिनों विश्रामगृह पर हुई बैठक में विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने बाजार में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने मोटरसाइकिलों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने को कहा था। इसके बावजूद नगरपालिका पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने पालिका ईओ पुलिस के सीआई को नोटिस जारी किया है।
मारपीटकी शिकायत
टोंक | अल्लापुरागांव की एक महिला ने मारपीट कर बेइज्जत करने की शिकायत मेहंदवास थानाधिकारी से की है। पीड़ित महिला शांतिदेवी ने थानाधिकारी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।