पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकदमा निबटाने का तरीका है लोक अदालत

मुकदमा निबटाने का तरीका है लोक अदालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह| विधिकसहायता समिति टोडारायसिंह के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तहत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए सचल वाहन से राजकीय उच्च माध्यमिक टोडारायसिंह में विद्यार्थियों को एल.सी.डी. स्क्रीन द्वारा कानूनी जानकारी दी गई।

उनको परीक्षा नकल रोकथाम अधिनियम की जानकारी प्रदान की गई। ग्राम गणेती में राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर विधिक जागरूकता कैम्प आयोजित कर 80-90 महिलाओं पुरुषों को रिटायर्ड जज घासीलाल जाट ने उपस्थित लोगों को लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से आपसी भाई चारे, पड़ोसी से सद्व्यवहार, रिश्तेदारों से बिना मनमुटाव अथवा बिना बैर भाव के मुकदमा निपटाने का एक तरीका है। जिसमें किसी की हार अथवा जीत नहीं होती है। इसके माध्यम से पति-प|ी के बीच विवाद को भी मिल बैठकर आसानी से सुलझाया जा सकता है। साथ ही बताया कि कन्या भ्रूण की हत्या पाप है।

बालिका को जन्म लेने दे। उन्होंने बाल विवाह रोकने पर भी जोर दिया। सचिव शिव प्रकाश गौतम ने बताया कि 28 सितंबर को भांवता पंवालिया के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर न्यायालय के न्यायाधीश विवेक शर्मा लोगों को विधिक जानकारी देंगे।