- Hindi News
- राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन 15 से, जिम्मेदारियां सौंपी
राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन 15 से, जिम्मेदारियां सौंपी
शिक्षकसंघ शेखावत शाखा टोडारायसिंह की बैठक हाडीरानी कुण्ड पर तहसील अध्यक्ष शिवराज गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें 15 से 17 फरवरी तक श्री गंगानगर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इसमें पंचायत लांबाकला, बावड़ी, हमीरपुर की जिम्मेदारी रंगलाल मीणा को, बरवास, गेदिया, हमीरपुर की मनोहर मीणा को, काकलवाड़, बस्सी गणेती की जिम्मेदारी छोटूलाल नरूका को, खरेड़ा, मोरभाटियान, छाणबाससुर्या की जिम्मेदारी रघुवीरसिंह नरूका को, मेहरू, कूकड़, मोर, मंडा, अलियारी की जिम्मेदारी घासीलाल स्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में शिवराज गुर्जर, रंगलाल मीणा, देवेन्द्र चावला, मुरलीधर असवार, छोटूलाल जाट, घासीलाल स्वामी, रघुवीर सिंह नरूका, हरिराज गुर्जर, उदयलाल जाट, शिवजीलाल पहाड़िया आदि उपस्थित थे।