पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोडा की बदहाल वाटिका में कल दीनदयाल जयंती

टोडा की बदहाल वाटिका में कल दीनदयाल जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाकी अनदेखी से रेलवे स्टेशन के पास बदहाल हो रही दीनदयाल वाटिका में भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को सुबह 9 बजे दीनदयाल जयंती मनाएंगे। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन िकया जाएगा।

भाजपा शहर मंडल महामंत्री राधेश्याम कुमावत का आरोप है कि नगरपालिका की ओर से दीनदयाल वाटिका की सार-संभाल पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां एक तरफ की दीवार क्षतिग्रस्त है। उसे कई दिनों से दुरुस्त नहीं करवाया गया है। देखभाल के अभाव में वहां कई पौधे नष्ट हो गए हैं। ऐसे में यहां जयंती मनाने के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में कई बार पािलका को अवगत कराया गया, लेकिन ध्यान ही नहीं दिया गया। इस संबंध में नगरपालिका ईओ पूजा मीणा ने बताया कि यह दीवार किसी वाहन से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे शीघ्र दुरुस्त करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

रक्तदानशिविर कल

टोंक| भारतीयजनता युवा मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय 98 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित सुकून होटल पर रक्तदान शिविर सुबह साढ़े 10 बजे आरंभ होगा। इसमें युवा मोर्चा के पदाधिकारी मंडल स्तर के कार्यकर्ता सदस्य भाग लेंगे।

टोडारायसिंह. रेलवेस्टेशन के पास दीनदयाल वाटिका की क्षतिग्रस्त दीवार।