पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निबंध पोस्टर प्रतियोगिता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निबंध पोस्टर प्रतियोगिता

लांबाहरिसिंह|ग्रामपंचायतझाड़ली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जल स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत निबंध पोस्टर प्रतियोगिता हुई। शारीरिक शिक्षक ब्रजमोहन सिंह ने बच्चों को जल का महत्व बताया। प्रधानाचार्य जगदीश चंद शर्मा ने बताया कि निबंध पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

ट्यूबवेलकी मोटर खराब

नगरफोर्ट|जलदायविभागद्वारा कस्बे के वार्ड 2 में लगाई गई ट्यूबवेल की मोटर करीब दो माह से खराब होने के कारण वार्डवासियों को दूसरे वार्डों में जाकर पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के सुरेश सुवालका, त्रिलोक सैनी, शंकर सुवालका, राजू गुर्जर आदि ने बताया कि ट्यूबवेल जब सही थी तो टंकी को भर दिया जाता था। जिससे सभी वार्डवासी आसानी से पानी भर लेते थे। मगर दो माह पूर्व अचानक ट्यूबवेल की ट्यूबवैल की मोटर खराब हो गई। इससे वार्डवासियों के सामने पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई। जलदाय विभाग को कई बार मौखिक पत्र लिख मोटर सहित कराने को कहा जा चुका है। मगर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

रिक्तपदों से कार्य प्रभावित

टोडारायसिंह|उपखण्डकेप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चल रहे मेल नर्स के रिक्त पदों से कार्य प्रभावित है। खास कर आउट डोर में मरीजों की सही से देख बाल नहीं पा रही है। इससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यहां अतिशीघ्र मेल नर्स की नियुक्ति करने के लिए सरकार से मांग की है। बीसीएमएचओ डॉ.मेहबूब खान ने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरेड़ा, हमीरपुर, लांबाकला, गणेती पंवालिया में मेल नर्स के पद रिक्त चल रहे है। इससे वहां पर आउट डोर दवा वितरण संबंधी कार्य प्रभावित है। खास कर खरेड़ा में तो एक भी मेल नर्स नहीं है। इससे यहां पर सर्वाधिक परेशानी है। इससे वहां नियुक्त चिकित्सकों को भी काफी असुविधा होती है।

यौगिकखेती के बारे में दी जानकारी

टोंक|प्रजापिताब्रह्मकुमारीजग्राम विकास प्रभाग के जिला संयोजक बीके प्रहलाद ने शाश्वत योगिक खेती देवड़ावास में भ्रमण पर आए किसानों को यौगिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि अज्ञानता वश आज किसान गोमाता के त्याग धरती माता को जहर देकर उत्पादन लेने का व्यवहार प्रकृति के साथ अमर्यादित कर्म करने का प्रतिफल ही दुखी हो रहा है।

नाकेश्वरमहादेव मंदिर में चोरी

सिरस|गांवसिरसमें स्थित नाकेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को चोर ने ताला तोडकर सामान चुराकर ले गए। मंदिर पुजारी रामकरण ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात चोरो ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोडकर मंदिर में रखी माइक मशीन, रामझारा, बाल्टी, कलश तांबे का अन्य सामान चुरा ले गए। मंदिर में चोरी की सूचना रविवार की सुबह पूजा पहुंचे पुजारी को लगी।

खबरें और भी हैं...