मीणा समाज की बैठक कल
मीणा समाज की बैठक कल
राजमहल | मीनेषमीणा समाज विकास समिति ब्लॉक टोडारायसिंह के तत्वावधान में मीणा समाज की मंड़ल इकाइयों के गठन को लेकर रविवार सुबह 11 बजे भैंरूपुरा मीणान (झोंपडियां) में मीणा समाज की बैठक आयोजित की जाएगी।
सांस्कृतिकखेलकूद सप्ताह का समापन
टोंक | अभिज्ञानमहाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक खेलकूद सप्ताह का शनिवार को समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र भरतराज ने मां तुझे सलाम गाने पर नृत्य, शुभम बलराम ने संयुक्त नृत्य, जहिद दयाराम ने राजस्थानी नृत्य पेश किया। छात्रा रुखसाना ज्योति ने ढोला चकरी में झूलेला पर संयुक्त नृत्य, माया ने काल्यो कूद पड्यो मेला गीत पर एकल नृत्य पेश किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय निदेशक रमेश चौधरी, प्राचार्या हनुमान सिंह, विशिष्ट अतिथि महेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र जैन, आयोजन प्रभारी भगवान पुरी, सुनीता गुर्जर, महविश अमरीन, व्याख्याता सिद्धार्थ कुमार, सीताराम सोलंकी, डालचंद महावर, अशोक चौधरी, शिवराज मीणा, अशोक यादव, रजनी बसवाल, हरिप्रकाश आदि मौजूद थे।
शिविरमें 111 यूनिट रक्त एकत्र
देवली | श्रीगिरिराज मित्र मंडल के तत्वाधान में भाजपा नेता स्व. वेद प्रकाश जिंदल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन अग्रवाल विश्राम गृह में किया गया जिसमें रक्तदाताओं ने 111 यूनिट रक्त दान किया। श्री गिरिराज मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे भगवान श्री गिरीराज की पूजा के साथ किया गया। देवली सहित आस पास के गावों से भी लोग रक्त देने पहुंचे। यह ब्लड जरूरतमंदों के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगा। श्री कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक कोटा के सदस्यों ने सहयोग किया। शिविर में रूपम एवं अनुराग जिंदल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जिंदल, सहित श्री गिरिराज मित्र मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। एसडीएम रतन अटल ने कहा कि मनुष्यों को हर 6 माह में रक्त दान करना चाहिए।
न्यूज इनबॉक्स